Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत बिरसा मुंडा स्टैचू के समीप गुरुवार देर शाम अचानक उस समय अफरा- तफरी मच गई जब एक ऑटो चालक और रोड पर रह रहे गुलगुलिया समूहों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना के वक्त मौके पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद रही मगर काफी प्रयास के बाद भी गुलगुलियों का आतंक शांत नहीं हुआ.
Advertisement

अंत में ऑटो चालक अपनी ऑटो लेकर मौके से भाग निकला. सड़क के बीचो-बीच करीब 1 घंटे तक गुलगुलिया आतंक मचाते रहे जो कहीं ना कहीं खतरे का संकेत है. हालांकि पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया मगर समय रहते यदि गुलगुलियों पर नकेल नहीं कसा गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी बिगड़ सकती है.
Advertisement




