Advertisements
जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर में बीते शाम 11 वर्षीय बालक पीयूष कुमार गुप्ता पटाखा हादसे में बुरी तरह झुलस गया. पीयूष रोज बड्स स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र है. बताया जा रहा है कि पीयूष अपने दोस्तों के साथ जले हुए पटाखों से बारूद निकाल रहा था, तभी अचानक तेज धमाका हुआ.
Advertisement

इस विस्फोट में उसके मुंह, हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए. बच्चे की चीख सुनकर पिता मौके पर पहुंचे और आनन- फानन में उसे एमजीएम अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों और परिजनों के अनुसार बच्चे की स्थिति फिलहाल स्थिर है. पीयूष की मां ने बताया कि वह दोस्तों के साथ खेलते- खेलते पटाखे में आग लगा रहा था, तभी अचानक विस्फोट हुआ.
Advertisement



