जमशेदपुर : जमशेदपुर लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर शुरू हो गईं है, जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गईं है, इतना ही नहीं शहर के कई नदी छठ घाटों को इस बार मॉडल छठ घाट बनाया जाएगा, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गईं है, स्वर्णरेखा नदी छठ घाट, दोमुहानी नदी छठ घाट, भोजपुर नदी छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों को मॉडल छठ घाट बनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत अभी से हो रही है,

वंही सभी छठ घाटों पर पेंटिंग लोगों के बिच आकर्षण का केंद्र रहेगा, जंहा पेंटिंग के माध्यम से भगवान सूर्य, स्वच्छता का प्रतिक पेंटिंग के माध्यम चिन्हो को बनाया जा रहा है, जिससे छठ करने आए भक्तों को यह नजारा और भी मनमोहक करें, इतना ही नहीं वंही पेंटिंग करने वालों के हौसला बढ़ाने के लिए जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के नगर आयुक्त कृष्णा कुमार एवं सिटी मैनेजर ज्योति पुंज ने भी पेंटिंग कर पेंटरो का हौसला बढ़ाया, इसके अलावा हर नदी घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा, एनडीआरएफ की टीम, भी तैयनात रहेगी, व्रत धारियों के लिए सभी नदी घाटों पर चैनजिंग रूम बनाया जाएगा, ताकि ब्रत धारियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।




