Saraikela (संजीव मेहता) : श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति एमआईजी आदित्यपुर -2 का पंडाल उद्घाटन कल होगी. उद्घाटन करने अर्जुन मुंडा, चम्पई सोरेन और सरयू राय आएंगे. समिति के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडाल का उद्घाटन 19 अक्टूबर को संध्या 6 बजे होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री आदिवासी कल्याण अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन तथा विधायक सरयू राय होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ दिनेशानंद गोश्वामी, लक्ष्मण प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहेंगे.
20 अक्टूबर को रात्रि में काली पूजा होगी और 21 अक्टूबर को महाभोग का वितरण जबकि शाम में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. समिति के द्वारा मुख्य कार्यक्रम 22 अक्टूबर को प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें मशहूर भोजपुरी कलाकार सुश्री निशा उपाध्याय और कृष्णा मूर्ति भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय, पशुपतिनाथ सिंह, डॉ मीरा मुंडा, विधायक पूर्णिमा साह आदि रहेंगे.

* समाज में विशेष योगदान करने वाले होंगे सम्मानित – 20 अक्टूबर को उद्घाटन के उपरांत समाज में विशेष योगदान करने वाले पांच विशिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा. जिनमें उद्यमी अरूण पाठक (150 बार रक्तदान के लिए), समृद्ध नाथ तिवारी (50 बार रक्तदान), उद्यमी मनोज कुमार सिन्हा प्रधानमंत्री से पुरस्कृत, प्रवीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अंकुर सिंह और दांत चिकित्सक डॉ कुणाल कुमार को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. जबकि 1000 गरीबों को इस दौरान कंबल बांटा जाएगा.
* प्रेसवार्ता में मौजूद पदाधिकारी- अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह और प्रभात कुमार सिंह, सचिव सुनील तिवारी, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य मनु भगवान मुन्ना आदि मौजूद थे.




