Saraikela (संजीव मेहता) : वार्ड 17 की जनता ने शुक्रवार को आमसभा कर नई कमेटी चुनी है जो वार्ड की समस्याओं को लेकर कारगर आंदोलन करेगी. बता दें कि इस वार्ड की प्रमुख समस्या में जेपी उद्यान होकर वार्ड की जनता के लिए सड़क का निर्माण करवाना शामिल है. इसी बाबत आज दिन शुक्रवार स्थान जयप्रकाश उद्यान में सुबह 9:00 बजे जयप्रकाश उद्यान टाटा कांड्रा मुख्य सड़क से लक्ष अपार्टमेंट तक पथ को लेकर वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत सम्मानित जनता के साथ आदित्यपुर नगर निगम के कनिय अभियंता राहुल कुमार के उपस्थिति में आम सभ की गई.
जहां काफी संख्या में जयप्रकाश उद्यान निवासी आम नागरिक उपस्थित हुए. विदित हो कि पिछले 8 वर्षों तकरीबन निवर्तमान पार्षद और जनता वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए प्रयास कर रहे थे और काफी प्रयास के बाद वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिला तकरीबन 2 वर्ष पूर्व अपने सभी वादों और नियम के साथ नगर निगम से टेंडर भी किया गया और शिलान्यास भी किया गया. माननीय सांसद जोबा माझी जी के द्वारा शिलान्यास भी किया गया लेकिन संवेदक के सड़क बनाने पर आपत्ति जताते हुए वन विभाग ने सड़क निर्माण को रोक दिया. उनका कहना था के अनापत्ति प्रमाण पत्र के नियम अनुसार सड़क को एक साल के अंतर्गत ही बनना था लेकिन नगर निगम के घोर लापरवाही के कारण सड़क कैंसिल हो गया और आज फिर से जनता को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. बेबस लाचार जनता को समझ नहीं आ रहा है कि अब जाए तो कहां जाए.

जनता भावुक होकर कहती है की इस सड़क के अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए हमारी निर्वर्तमान वार्ड पार्षद नीतू शर्मा और हम सभी नागरिक न जाने कितने अधिकारी पदाधिकारी और जिले के सम्मानित सांसद विधायक के पास अपनी बातों को रखा काफी प्रयास के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र मिला भी लेकिन हम सभी के मेहनत पर पानी फिर गया. पुनः सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जयप्रकाश उद्यान पथ बनाया जाए ताकि यहां के उपस्थित आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिल सके एवं सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया और कमेटी का अध्यक्ष प्रतिमा देवी जबकि सचिव मंजू देवी को चुना गया. आज की आमसभा में उपस्थित वार्ड के नागरिकों में राहुल कुमार आदित्यपुर नगर निगम कनीय अभियंता, पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा मंजू देवी, रीता कुमारी, अभय कुमार सिन्हा, जेएन सिंह, गुड्डू कुमार, आभा चौरसिया, रमेश चंद्र चौरसिया, कुमारी प्रिया, देसी कुमारी, कनक लता, सविता किर्तोनिया, मंजू तिवारी, मंजू देवी, पम्मी, शकुंतला शर्मा, अंजू शाह, कैलाश पाठक, सपना सिंह, शशांक कुमार, विनीत सहाय, सुरेश कुमार, सत्येंद्र कुमार व अन्य शामिल थे.




