रांची: राज्य के पुलिस पदाधिकारी इन दिनों विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर रहते हुए, सक्रिय है। दीपावली काली पूजा छठ पर्व को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। राज्य पुलिस महानिदेशक के पुलिस अनुराग गुप्ता द्वारा राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि हर हाल में विधि व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। सभी वारंटीओं को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने एवं अपराधियों पर नकेल कसने का सख्त निर्देश दिया गया है।

डीजीपी जीपी अनुराग गुप्ता द्वारा बताया कि आम जनता की सुरक्षा और शांति कायम रखना ही हमारा लक्ष्य है। दीपावली,काली पूजा एवं छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बस्ती बढ़ा दी गई है। छठ पूजा के दौरान सभी छठ घाटों एवं सभी चौक चौराहे पर पुलिस जवान और पदाधिकारी वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे। बाइकर्स गैंग एवं असामाजिक तत्वो तथा मनचलों पर भी हमारी टीम की निगाहें रहेगी । विधि व्यवस्था बनाए रखने में सभी आम जनता की सहभागिता जरूरी है कहीं भी गलती होता देख तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, सहयोग करें l
वही डीजीपी ने सभी जिला के एसएसपी, एसपी को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता से अच्छे से व्यवहार करें और उनकी फरियाद सुने। डीजीपी ने कहा कि हम जनता की उम्मीद और भरोसे पर सदैव खरा उतरने के लिए प्रयासरत हैं और उनकी उम्मीदों और भरोसे को कायम रखेंगे।




