Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थानांतर्गत GP स्लोप के रहने वाले एक व्यक्ति के घर को जुस्को के द्वारा ढहा दिया गया। घर मालिक विजय कुमार पांडे ने कहा कि वे लोग विगत 55 वर्षों से रह रहे है तीन पीढ़ी इसी घर में गुजार दिए कभी किसी प्रकार की सूचना या नोटिस नहीं दिया गया ,अचानक आज जुस्को के लोग जेसीबी लेकर आए और घर को अतिक्रमित बता कर तोड़ने लगे है।
Advertisement

अधिकारियों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया लेकिन उनकी एक नहीं सुनी और कार्रवाई करते हुए पूरे घर को ढहा दिया गया उन्हें समान निकालने का भी मौका नहीं दिया गया जिससे उनके घर में रखे कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गई और लाखों रुपए का नुकसान हुआ है इसे लेकर वे उपायुक्त से कार्रवाई के खिलाफ शिकायत करते हुए उन्हें हुए नुकसान के प्रति मुआवजे की मांग करेंगे।






