रामगढ़ : रामगढ़ जिले के पतरातु सांकूल आम बगीचा स्थित पुलिस ने पिस्टल के साथ दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, जिसकी जानकारी आज एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की मुझे गुप्त सूचना मिली कि पतरातु थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सांकुल स्थित आग बगीचा में संगठित अपराध के कुछ लोग एकत्रित होकर किसी बड़ी घटना को अजाम देने की षड़यंत्र पूर्वक योजना बना रहे है।
पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु गौरव गोस्वामी सहायक पुलिस अधीक्षक सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा सांकुल आम बगीचा पहुँच कर सशस्त्र बल के साथ घेराबन्दी करते हुए छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में पुलिस की देखकर कुछ व्यक्ति भागने लगे जिनमें से दो व्यक्ति को पुलिस के द्वारा खदेडकर पकड़ा गया वही चार व्यक्ति रात का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उक्त दोनों व्यक्ति से नाम इरफान उर्फ रेहान पिता-ईरशाद,दूसरा राजेश साव पिता स्वः भुनेश्वर साव, सांकूल स्टेशन रोड, थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़ दोनों व्यक्ति का बारी-बारी से तलाशी लेने पर 7.65 एम०एम० लोहे का लोडेड एक देशी पिस्टल मैगजीन बरामद किया और बीएनएस व आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया, उक्त दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

दोनों व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया गया कि हमलोग संगठित अपराध से जुड़े पाण्डेय गिरोह के सदस्य है। कल संध्या के समय पतरातु ब्लॉक निवासी स्व० जुगेश राम के बेटा विशाल राम के द्वारा राजेश साव के भतीजा आकाश कुमार के साथ वॉलीबॉल खेलने को लेकर संध्या लड़ाई हुआ था। तत्पश्चात उक्त अभियुक्तों के द्वारा आकाश कुमार के साथ हुये लड़ाई-झगड़े को लेकर देर रात्रि में बदले की भावना को लेकर एवं पाण्डेय गिरोह का दहशत कायम रखने के लिए जानलेवा हमला करने का षड़यंत्र पूर्वक योजना बना रहे थे। अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी जारी है।रामगढ़ गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।






