चाईबासा संवाददाता हरि शर्मा : बात सिर्फ पूर्ति दिघया का नहीं, इस प्रकार का घटना आये दिन अक्सर ग्रामीण सुदूवर्ती क्षेत्र में देखने और सुनने को मिलता है। कोई व्यक्ति घर मे रखे रखे हल्का मौसमी बुखार से बढ़कर भयंकर गंभीर रोग के चपेट मे आ जाते है।जहाँ जानकारी के अभाव मे, मरीज को अपने प्राण से भी हाँथ धोना पड़ जाता है। अंततः इसका कारण देखे तो, अस्पताल नहीं जाना, डॉ से उपचार नहीं कराना, घर मे ही मरीज ठीक हो जाये अंधविश्वास पूजा पाठ कराना।इसका मुख्य कारण समाज मे जागरूकता की कमी, शिक्षा की कमी । हम पूजा पाठ का विरोध नहीं करते, मगर बीमार होने से अस्पताल तो जाना ही होगा, डॉ को दिखाना होगा।इस गंभीर समस्या को समाज के हर जिम्मेवार वेक्ति को जिम्मेदारी के साथ धरातल मे उतर कर काम करना होगा, तभी हम एक स्वस्थ, सुरक्षित और शिक्षित समाज की परिकल्पना कर सकते हैं! ऐसी कुछ घटना पूर्ति दिघया मे संज्ञान मे आया, पिछले 5 से 6 महीने से बीमार पूर्ति दिघया निवासी मथुरा पूर्ति गंभीर रूप से बीमार था जिसकी सुचना जेना सोरेन के माध्यम से सूरज मुखी को मिला तो अविलम्ब सुरज ने रोगी के पास पहुंच स्थिति को देखा।फिर मरीज और आश्रित जनो को समझाया व 108 एम्बुलेंस बुलाकर जगन्नाथपुर सरकारी अस्पताल भेज इलाज हेतु भर्ती करया।इस सराहनीय नेक काम मे समाज सेवी जीना सोरेन का अहम भूमिका रहा। मौक़े पर सावन बोबोगा, अमन बेहरा, मगल सिं बोईपाई आदि ग्रामीण मौजूद थे।

May 6, 2026 4: 22 am
Breaking
- कुछ ऐसे भी वक्त आते हैं, आंखें भरे हुए हैं, और हंसने की बातें करते हैं!
- किराया वृद्धि के खिलाफ दुकानदारों का विरोध, फैसला वापस लेने की मांग
- चोरों का आतंक, 7 एलएफ के सिक्युरिटी सर्विसेज ऑफिस के सामने से 2 चोरों ने चुरा ली स्कूटी, सीसीटीवी में हुए कैद
- हाई टेंशन तार से झूलसने से दोनों पैर गंवा चुके बालक को mgm अस्पताल ने नयी जिंदगी देकर उसके ही पैरो पर किया खड़ा
- बाया सरदार की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी सुनीता सरदार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कराई थी, पुलिस ने सुलझाई बाया सरदार की मर्डर मिस्ट
- राम कृष्णा फोर्जिंग कास्टिंग सॉल्यूशन में मजदूरों का प्रदर्शन, रोजगार व सेटलमेंट की मांग तेज
- क्या पांच राज्यों के चुनावी परिणाम, झारखंड के सत्ता समीकरण पर डालेंगे असर? कहीं झारखंड के राजनीतिक समीकरण बदलने वाली तो नहीं!
- टॉर्च की रोशनी में सर्जरी पर बवाल, प्रभारी डॉक्टर सस्पेंड



