Saraikela (संजीव मेहता) : इस बार 31 अक्टूबर को भव्य रूप से सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने को लेकर पटेल विचार मंच के लोगों ने बैठक कर मंत्रणा की है और रणनीति बनाई है. पटेल विचार मंच आदित्यपुर की आवश्यक बैठक 9 अक्टूबर 2025 को संध्या 7 बजे से रोड नंबर 32 आदित्यपुर दो स्थित अस्थाई कार्यालय में श्री ओम प्रकाश, (अधिवक्ता) मुख्य संरक्षक, पटेल विचार मंच आदित्यपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

जिसमें मुख्य रूप से आदित्यपुर मुख्य सड़क के पटेल चौक पर आगामी 31 अक्टूबर 2025 को भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई. जिसमें निर्णय लिया गया कि आदित्यपुर मुख्य सड़क के पटेल चौक पर उनके स्मारक को सुसज्जित कर 31 अक्टूबर 2025 को दिन के 10:00 बजे से भव्य रूप से उनकी 150वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी. जिसमें समाज के बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया जाएगा एवं उनकी जयंती पर मिठाई बाटी जाएगी. कार्यक्रम की भव्यता एवं शानदार सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें, नित्यानंद सिंह, प्रो अखिलेश कुमार सिंह, अरुण कुमार, जे. के. सिंह, सुनील कुमार न्यूटन एवं अनिल कुमार शामिल हैं. पटेल स्मारक समिति जमशेदपुर के साथ समन्वय स्थापित कर खरकई पुल के पास स्थित पटेल जी के स्मारक के पास भी होने वाले भव्य कार्यक्रम में सभी लोग शामिल रहेंगे. कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा पुन 26 अक्टूबर को बैठक कर होगी.




