Advertisements
जमशेदपुर : बताया जा रहा है की हल्दीपोखर में बड़े पैमाने में लॉटरी खेल जोरो पर चल रही है जिससे युवा वर्ग लॉटरी के लत से बर्बाद हो रहे हैं, चाईबासा- बहरागोड़ा से कुछ लोग, हल्दीपोखर व हाता के एजेंटो को लॉटरी देने आते है। वहीं 2 साल पहले हल्दीपोखर में डीएसपी ने छापेमारी कर एक लॉटरी विक्रेता को पकड़ा था और उसे जेल भेजा था।
Advertisement

अब फिर धड़ले से लॉटरी खेल जोरो पर चल रही है, हल्दीपोखर के बाजारों में जहाँ -तहाँ अक्सर लॉटरी गिरा पड़ा देखने को मिलता है। हल्दीपोखर में तीन प्रमुख एजेंट हैँ जो इस खेल को संचालित करते हैँ। स्थानीय मुखिया देवी भूमिज ने कहा की हल्दीपोखर में बड़े पैमाने में लॉटरी की खेल चल रही हैँ, प्रशासन जल्द से जल्द एजेंटो को चिन्हित कर कार्रवाई करें जल्द इस मामले को लेकर मैं एसएसपी से मिलूंगी।
Advertisement




