सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के टाटा कांड्रा रोड पर सड़क दुर्घटनाओं में लोग जान गंवा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं के रोकने के लाखों उपाय और दावे कर रही है। परंतु नतीजा इसका ठीक उल्टा ही दिख रहा है।

आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। जहां आज आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टाटा-कांड्रा मार्ग स्थित केंदुआ गाछ के पास एक गाड़ी ने स्कूटी सवार दंपति को रौंद दिया । जिससे घटनास्थल पर ही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घायल शरण तिर्की का इलाज टीएमएच में चल रहा है। स्कूटी सवार तिर्की दंपति को एक गाड़ी ने बुरी तरह से रौंदा. जिस गाड़ी से ये हादसा हुआ वो किसी फौजी का बताया जा रहा है । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश सिंहमौके पर पहुंचे। जहां पहुंच कर सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
आए दिन हो रही इस तरह की सड़क दुर्घटनाओं में मौत से आम जनता में गुसा और आक्रोश देखा जा रहा है।




