गोड्डा : आज दिनांक 01.10.2025 को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन ,गोड्डा के तत्वावधान में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 2025” के तहत शहरी क्षेत्र अंतर्गत मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक बापू चौक ,गोड्डा में विश्व बुजुर्ग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में वृद्धजनों के स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई तथा शिविर में आए बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इसमें रक्तचाप, मधुमेह , नेत्र जांच, सहित अन्य तरह के रोगों की जांच की गई।

इस कार्यक्रम में डॉ0 राहुल सिफिल चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांच करते हुए वरिष्ठ लोगों में होने वाली विभिन्न बिमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । 60 वर्ष तक उम्र बढ़ने के साथ लोगों में सामान्य तौर पर उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्ट्रोक आदि के खतरे बढ़ जाते हैं। इससे बचने के लिए संयमित खान-पान तथा संयमित जीवन शैली अपनाना जरूरी है। इन खतरों से बचने के लिए लोगों को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करना भी जरूरी है। वृद्धजनों के लिए घर-परिवार का माहौल भी बेहतर रखने पर बल दिया गया। विश्व बुजुर्ग दिवस पर कुल 28 बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें कार्यक्रम के दौरान वाकिंग स्टिक दिया गया। इस मौके पर जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर, अनुराग भारती ए एन एम ब्यूटी कुमारी, अराधना कुमारी,युसीएफ प्रहलाद कुमार,बेबी कुमारी, सहिया साथी ललिता सोरेन,सहिया प्रेमलता कुमारी, रानी कुमारी , अनीता कुमारी,आदि उपस्थित थी।




