Saraikela (संजीव मेहता) : नवरात्र महोत्सव के दौरान आदित्यपुर में लगने वाले अप्रत्याशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शांति समिति के सदस्यों और जिला प्रशासन के लोगों द्वारा वॉच टावर स्थापित कर हर वर्ष मेले की निगरानी की जाती है जो इस वर्ष भी की जा रही है. यहां दुर्गा पूजा महोत्सव के मद्देनजर एमपी टावर के पास वॉच टावर स्थापित की गई है, जहां से प्रशासनिक टीम लगातर स्थिति पर निगरानी रख रही है.

यहां जिला प्रशासन और शांति समिति के सदस्य यहां 24 घंटे अपनी सेवा दे रहे हैं. इसी क्रम में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत भी वॉच टावर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. वॉच टावर एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर उपायुक्त और एसपी ने संतुष्टि जताई है. साथ ही किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों को निर्देश भी दे रहे हैं. इस दौरान नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, डॉ सर्वानी घोष, वरिष्ठ नागरिक रविंद्र नाथ चौबे, अधिवक्ता संजय कुमार, जिला रेड क्रॉस के सचिव दयाशंकर मिश्र आदि वाच टावर से निगरानी कर रहे हैं. साथ ही यहां एक चिकिसकीय टीम भी श्रद्धालुओं के आपात सेवा के लिए लगातार तैनात की गई है.




