Saraikela (संजीव मेहता) : बीती शनिवार की रात फुटबॉल मैदान, शिव मंदिर पान दुकान चौक और मां भवानी क्लब 6 एलएफ के पंडालों का भव्य उद्घाटन हुआ. आज से आदित्यपुर के सभी पंडालों में देवी दुर्गा का दर्शन श्रद्धालु भक्त कर सकेंगे.
* शक्ति के बिना शिव भी अधूरे हैं- जोबा मांझी – श्रीश्री दिंदली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, फुटबॉल मैदान के पंडाल का उद्घाटन सांसद जोबा मांझी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि शक्ति की पूजा सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि शक्ति के बिना शिव भी अधूरे हैं.
हम मां दुर्गे से प्रार्थना करते हैं कि की देश, राज्य और मेरे क्षेत्र में शांति, समृद्धि और खुशहाली आए. इस मौके पर जेएमएम के केंद्रीय कमेटी के संयोजक गणेश चौधरी, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी केपी सोरेन, झारखंड आंदोलन कारी आस्तिक महतो, समाजसेवी आरके सिन्हा, पूर्व पार्षद राजरानी महतो, जेएमएम नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, जेएमएम नेता राजेश लाहा आदि मौजूद रहे. जबकि कमेटी के पदाधिकारियों में संरक्षक छबी महतो, अध्यक्ष लालटू महतो, उपाध्यक्ष रिटेन महतो, महासचिव रतन गोराई, सचिव छुटून महतो, सह सचिव मनसा महतो, और अमित प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष संजय कुमार महतो, सह कोषाध्यक्ष गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे. उद्घाटन के उपरांत लालचंद महतो एंड टीम के द्वारा रंगारंग कुड़माली झुमुर गान और नृत्य का आयोजन हुआ जिसका श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया.

* मां का आगमन समाज विरोधी तत्व के नाश के लिए हुआ था- चम्पई – श्रीश्री शिवमंदिर दुर्गा पूजा कमेटी पान दुकान चौक आदित्यपुर का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में खुशी और उल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है. इस अवसर पर हम मातृ शक्ति की पूजा करते हैं. मां का आगमन समाज विरोधी तत्व के नाश के लिए हुआ था. इसलिए हमसब आज मिलजुलकर असामाजिक तत्वों से लड़ें जिसके लिए मां हमें शक्ति दे. आज भारत वर्ष को आत्मनिर्भर बनाने का दिन है. मौके पर उपस्थित अन्य अतिथियों में रविंद्र नाथ चौबे, राम कुमार शर्मा, बजरंग सिक्योरिटी के अमरनाथ ठाकुर, चंचल गोश्वामी मौजूद रहे. मंच का संचालन रमन चौधरी ने किया. इसके साथ ही श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी क्लब 6 एल एफ आदित्यपुर के पूजा पंडाल का उद्घाटन भी पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने किया. इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अंबुज कुमार ने अतिथियों का स्वागत और अध्यक्षता की. इस अवसर पर कमेटी के चेयरमैन, कमेटी के संयोजक हरेंद्र तिवारी, वीरेंद्र कुमार यादव, समाजसेवी आरके सिन्हा, कांग्रेस नेता सुरेश धारी, राहुल कुमार, अमरनाथ ठाकुर, रामाशंकर पांडेय, चंचल गोश्वामी, सिमल सोरेन, गुरुपद महतो, ब्रह्माकुमारी आश्रम कदमा की बहन बीके संजू बहन अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे. सभी अतिथियों का स्वागत माता की चुनरी ओढ़ाकर किया.



