Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला खरसावाँ पुलिस ने ज़िलांतर्गत दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व की भव्यता को देखते हुए श्रद्धालुओं के भीड़ के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था को बनाए रखने हेतु एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए दुर्गा पुजा रूट चार्ट जारी किया है.
Advertisement

इस दौरान सम्पूर्ण ज़िले में 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक नो एंट्री लागू रहेगा. जिसके वजह से औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा. जिला पुलिस द्वारा जारी विस्तृत रूट चार्ट में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को दर्शाया गया है जिसका अक्षरसः पालन करने का निर्देश सभी जवानों को दी गई है.
Advertisement



