जमशेदपुर : सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमिटी टुइलाडूंगरी के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्य के भूमि सुधार एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़ कर किया उद्घाटन, कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, मोहन कर्मकार उपस्थित थे।
दीपक बिरुवा ने अपने संबोधन में कहा की दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है, जिसमें देवी दुर्गा का महिषासुर पर विजय का उत्सव मनाया जाता है। यह एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है, जहाँ माँ दुर्गा की भक्ति और पूजा की जाती है।

जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां पूजा के दरमियान रात भर श्रद्धालु सड़क पर लाखों की संख्या में निकल कर माँ का दर्शन करते है और पूजा का आनंद लेते है। महासचिव दिनेश कुमार ने बताया कि यह पंडाल इको फ्रेंडली पंडाल बनाया गया है पर्यावरण को देखते हुए इस पंडाल और मूर्ति के निर्माण में करीब 20 लख रुपए खर्च हुए हैं पट आज से श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए खोल दिए गए है, कार्यकर्ताओं की फौज तैनात की गई है जो भक्तों और श्रद्धालाओं के सुविधा का ध्यान रखेंगे।



