हज़ारीबाग : हज़ारीबाग पुलिस को रात्रि को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ हथियारबंद अपराधी बाइक पर सवार होकर कटकमदाग थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले हैं। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में कटकमदाग थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल द्वारा थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में महुडर–विष्णुपुरी रोड पर विष्णुपुरी की ओर से दो बाइक पर सवार होकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस बल को देखकर अपाची बाइक पर सवार दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल की तत्परता से बाइक सहित पकड़ लिया गया।
साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया, जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सहित फरार हो गया।
पकड़े गए अपराधियों की पहचान
1. मनीष राणा उर्फ मनीष कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता – कृष्णा राणा, ग्राम – कटकमदाग, थाना – कटकमदाग, जिला – हजारीबाग
2. दीपक कुमार उर्फ दीपक गुप्ता, उम्र 25 वर्ष, पिता – अशोक साहू, ग्राम – बेलरगड़ा, थाना – कटकमसांडी, जिला – हजारीबाग
3. अमन कुमार उर्फ पवन सिंह, उम्र 23 वर्ष, पिता – अशोक साव, ग्राम – सुकरीगढ़ा बमनीडीह, थाना – राजरप्पा प्रोजेक्ट, जिला – रामगढ़
फरार अपराधी का नाम अभिनाश कुमार, पिता – कौलेश्वर प्रसाद महतो, पता – बनादाग, जिला – हजारीबाग बताया गया।
पूछताछ एवं स्वीकारोक्ति
कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराधियों ने अभिनाश कुमार एवं राहुल कुमार के साथ मिलकर दिनांक – 16.08.2025 को खीरगाँव पेट्रोल पंप के कर्मी से पैसे लूटने की घटना (सदर थाना अंतर्गत बड़ा बाजार ओ०पी० कांड संख्या – 244/25) को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

*बरामदगी*
1. देशी पिस्टल – 02
2. मैगजीन – 03
3. 7.65 मि.मी. की गोली – 07
4. 9 मि.मी. की गोली – 03
5. अपाची मोटरसाइकिल (नं० JH02BH-7759) – 01
6. मोबाइल (एप्पल कंपनी का) – 01
7. मोबाइल (ओप्पो रेनो 14) – 01
8. नकद – ₹35,000 (500-500 के 70 नोट)
*आपराधिक इतिहास*
1. अमन कुमार उर्फ पवन सिंह – राजरप्पा थाना कांड संख्या 06/25, दिनांक – 04.01.2025, धारा – 115, 126, 351, 352, 109, 303, 3(5)
2. दीपक कुमार उर्फ दीपक गुप्ता – बरही थाना कांड संख्या 94/24, दिनांक – 08.03.2024, धारा – 302, 201, 363, 376, 34 भा०द०वि०
छापामारी दल
1. पु०नि० शाहिद रज़ा, पेलावल अंचल
2. प्रमोद कुमार राय, थाना प्रभारी – कटकमदाग
3. पंकज कुमार, थाना प्रभारी – बड़ा बाजार ओ०पी०
4. निशांत केरकेट्टा, थाना प्रभारी – लोहसिंघना
5. पु०अ०नि० विक्की ठाकुर, कटकमदाग थाना
6. पु०अ०नि० चित्तरंजन कुमार, कटकमदाग थाना
7. पु०अ०नि० विट्टी रजक, कोर्रा थाना
8. सशस्त्र बल के जवान
इस प्रकार हजारीबाग पुलिस द्वारा सक्रियता एवं त्वरित कार्रवाई से लूट की बड़ी योजना को विफल करते हुए तीन अपराधियों को हथियार, बाइक, मोबाइल एवं नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया गया तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



