Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी कुख्यात अपराधी मेंहदी हसन को आदित्यपुर पुलिस ने कल शाम ब्राउन शुगर का धंधा करते छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे जेलभेज दिया है. उसकी गिरफ्तारी मुस्लिम बस्ती क्षेत्र से की गई. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं.

पुलिस अभिलेखों के अनुसार उसके खिलाफ कुल 13 आपराधिक कांड पंजीकृत हैं. इनमें 2002 से लेकर 2022 तक हत्या का प्रयास, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम उल्लंघन, मारपीट, लूट और मादक पदार्थ कारोबार जैसे मामले शामिल हैं. गंभीर अपराधों की लंबी पृष्ठभूमि रखने वाला मेंहदी हसन पुलिस के लिए लंबे समय से वांछित था. उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है.



