Advertisements
जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र में 6 महीने से फरार चोरी के आरोपी के घर पुलिस ने इश्तहार चस्पाया है। बताया जाता है कि17 दिसंबर 2024 को बिरसानगर के एक घर में चोरी की घटना घटित हुई थी जिसमें एक चोर को कुछ सामानों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया लेकिन उस समय से जोन नम्बर 3 के रहने वाले संदीप गोप चोरी के अन्य सामानों के साथ फरार है।
Advertisement

कई बार परिवार वालो को उसे सरेंडर कराने को कहा गया लेकिन वह लगातार फरार चलता रहा,जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर सोमवार को उसके घर में आस पास के लोगों और परिवार वालो के मौजूदगी में इश्तहार चस्पा दिया,जिसमें यह चेतावनी दी गई है कि।एक महीने में वह पुलिस के हवाले नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की कर दी जाएगी।
Advertisement




