Saraikela (संजीव मेहता) : शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर आदित्यपुर नगर निगम में लोक कल्याण मेला का आयोजन 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लगेगा. भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर पीएम स्वनिधि योजना के तहत आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी बैंक शाखों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं को माइक्रो क्रेडिट लोन एवं डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और क्षमता संवर्धन सुनिश्चित करना है. पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स के लिए तीन चरणों में ऋण उपलब्ध कराई जाएगी. प्रथम चरण में 15000, दूसरे चरण में 25 000 और अंतिम चरण में 50000 राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया बाजार, आदित्यपुर बाजार में लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिससे पथ विक्रेताओं को सारी सुविधाओं का लाभ मिल सके. इस शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के पहले से स्वीकृत आवेदनों को ऋण वितरण की सुविधा प्रदान की जाएगी एवं नए आवेदक का संग्रहण किया जाएगा. शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर आज दिनांक को 21.09.2025 दिन रविवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोक कल्याण मेला के तहत पथ विक्रेताओं को अटल पार्क में FSSAI द्वारा फूड सेफ्टी एंड हाइजीन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. ट्रेनिंग प्रोग्राम में कुल 100 विक्रेताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. सभी पथ विक्रेताओं को प्रशिक्षण संबंधित प्रमाण पत्र FSSAI के द्वारा दिया जाएगा. उक्त कार्यक्रम में FSSAI के प्रतिनिधि, नगर मिशन प्रबंधक, सामुदायिक संगठनकर्ता, सामुदायिक संसाधन सेविका एवं फुटपाथ विक्रेता शामिल हुए.




