Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को धूमधाम से मनी विश्व शिल्पी बाबा विश्वकर्मा पूजा. इस मौके पर कई प्लांटों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ साथ ही कामगारों में उपहार भी बांटे गए. ऑटो क्लस्टर के एमडी और एसिया के ट्रस्टी एसएन ठाकुर, अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, ट्रस्टी संतोष खेतान, एसिया महासचिव प्रवीण गुटगुटिया,

वरिष्ठ उद्यमी गंगा प्रसाद शर्मा, इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरीयार, संरक्षक मनोज कुमार, एसिया के वरिष्ट सदस्य विनोद सिंह, गायत्री इंजीनियरिंग के प्रदीप दंडपाठ, युवा उद्यमी बबलू सिंह आदि के कंपनी में बाबा विश्वकर्मा की पूजा और आरती के साथ विधि पूर्वक हवन किया गया. इसके अलावा सैंकड़ों उद्योगों में भी बाबा विश्वकर्मा की पूजा अर्चना धूमधाम से हुई और बाबा से सुख समृद्धि की कामना की गई.




