जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा सिनेमा मैदान में न्यू सिदगोड़ा एवं काली पूजा कमेटी इस वर्ष उत्तराखंड के चार धाम के प्रतिरूप पंडाल का निर्माण करा रही है।इन चार धामों में केदारनाथ,बद्रीनाथ,यमनोत्री और गंगोत्री का श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से अनूप दास अपने 40 सदस्य टीम के साथ दिन रात के मेहनत से पंडाल का निर्माण करा रहे है,जिसकी लंबाई120 फीट,चौड़ाई 80 और ऊंचाई 60 फिट है।

पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूजा 1953 में आरंभ हुई थी जो इस वर्ष 72 वाँ वर्ष है। शुरुआत में काफी छोटे स्तर पर पूजा आरंभ की जाती थी धीरे धीरे यह पूजा भव्य रूप ले चुका है वर्तमान में यह पंडाल कोल्हान में अपना स्थान बना चुकी है। 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ पूजा आरंभ होगी 26 को पंडाल का उद्घाटन होगा। उन्होंने बताया कि यहां के पूजा आयोजन की खासियत यह है कि आने वाले श्रद्धालु पूरी तरह से सुरक्षित रहते है इसका कारण यह है कि कमिटी का अपना 50 महिलाएं और 110 पुरुष सदस्य सुरक्षा में तैनात रहते है,इसके अलावे सीसीटीवी,अग्निशामक यंत्र एवं अन्य सुरक्षा से संबंधित व्यवस्था रहती है।जिस वजह से श्रद्धालु पूरी तरह से निश्चिंत होकर पूजा पंडाल और मेला का दर्शन कर पाते है।




