Advertisements
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की योजनाएं कैसे पहुंचे इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया.
Advertisements
Advertisement

उन्होंने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक विकास की योजनाएं आज भी नहीं पहुंच पा रही है इसके लिए अधिकारियों को प्रतिबद्धता दिखानी होगी. ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक योजनाएं स्वीकृत करें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास तेज करें. उन्होंने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सभी को आगे आना होगा. इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं खासकर पशुपालन विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं.






