जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने अपराधीक घटना को अंजाम देने से पूर्व दो अपराधियों को पिस्तौल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी तौकीर आलम ने जानकारी देते हैं बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक हथियार लेकर किसी घटना पर अंजाम देने के लिए रेलवे ब्रिज के आसपास घूम रहे हैं। जिसके बाद जुगसलाई पुलिस ने सूचित स्थल पर घेराबंदी का छापामारी की जहां से दो युवक अभिषेक सिंह और गणेश रजक को हिरासत में लिया गया, जिनकी तलाशी लेने पर दोनों के पास से दो पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद की गई।

जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर अभिषेक ने बताया कि वह पिस्टल विवेक सिंह से ली थी जो जेल में बंद है उसने यह भी बताया कि 5 अगस्त को कीताडीह में रवि यादव पर हुए फायरिंग के मामले में भी वह शामिल था, साथ ही कुछ माह पूर्व शिव घाट के पास हुई गोलीबारी में भी वह और विवेक सिंह शामिल थे। डीएसपी में बताया कि विवेक सिंह और अभिषेक सिंह दोनों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि यह जानकारी प्राप्त किया जा सके कि वह हथियार कहां से लाकर जमशेदपुर में सप्लाई करता था, वहीं अभिषेक और गणेश रजक से भी किस घटना को अंजाम देने के लिए वे लोग हथियार के साथ घूम रहे थे इसकी जानकारी मिल सके।




