
जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र की तुड़ी पेट्रोल पंप के पास हाता से जमशेदपुर जाने वाला मुख्य सड़क में 12 चक्का ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से दोनों बाहनों की परखच्चे उड़ गई। घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गई है,और एक ड्राइवर घायल।घटना बीती रात लगभग 11:30 बजे पोटका थाना क्षेत्र के तुरी पेट्रोल पंप के समीप की है। जहा ट्रक एवं ट्रेलर के बीच सीधी टक्कर हो गई है | टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए ।वही घटना के बाद ट्रक के ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है। जब कि ट्रेलर की ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा पोटका पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,और घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया एवं ट्रेलर ड्राइवर को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज कर आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया।




