Advertisements
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह पोस्ट ऑफिस के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मार दी, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सदर अस्पताल फिर स्थिति की गंभीरता को देते हुए उसे टीएमएच में भर्ती कराया है।
Advertisements
Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार घायल युवक का नाम रवि है और किताडीह ग्वाला पट्टी का रहने वाला है। घटना किस वजह से घटित हुई और उसकी अपराधी के साथ क्या दुश्मनी थी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में क्षेत्र के युवा टीएमएच पहुंचने लगे है।पुलिस घटना स्थल और TMH पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली






