Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :
सरायकेला मे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम बुधवार की सुबह पहुंची और सरायकेला परिसदन में बैठक की. इस टीम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, सदस्य नंदकिशोर मेहता एवं सदस्य लक्ष्मण यादव शामिल थे. आयोग ने नगर विकास विभाग से संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए नगर निकायों में पिछड़े वर्ग को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण के लिए डोर टू डोर चलाए गए कैंपेन की जानकारी ली.

Advertisement
उन्होंने पदाधिकारी से नगर निकाय क्षेत्र में रहने वाली पिछड़े वर्गों की विभिन्न समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली.
Advertisement




