Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड समेत कई राज्यों में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक मूसलधार बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. जिसको लेकर IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है. देशभर में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बिगड़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 28 जुलाई से 3 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में अति भारी से भी अधिक बारिश हो सकती है.
* किन राज्यों में है सबसे ज्यादा खतरा-
* पूर्वी राजस्थान: 28–31 जुलाई के दौरान अत्यधिक भारी बारिश की संभावना
* पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर): 29–31 जुलाई तक भारी बारिश का नया दौर
* झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार: बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका
* कोंकण, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र: 28–30 जुलाई तक मूसलधार बारिश
* पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा): 1–3 अगस्त को भयानक बारिश

* क्या कहता है मौसम विभाग-
IMD के अनुसार, मानसून की सक्रियता के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में अगले 7 दिनों तक गरज, चमक, तेज हवाएं और भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. लो प्रेशर ज़ोन और मानसून ट्रफ के बदलाव के चलते ये असर और तेज़ होने की आशंका जताई गई है.
मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं भी बढ़ सकती हैं.




