Saraikela (संजीव मेहता) : नीमडीह पुलिस ने दुकान में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
नीमडीह थाना कांड संख्या-32/2025, दिनांक 08.07.2025, धारा 303(2)/334(1) BNS-2023 के आरोपी पेलू सरदार उर्फ समर सिंह को जेल भेजा है. इस कांड के वादी राकेश सिंह के लिखित आवेदन के आधार वादी के चांडिल स्टेशन रोड़ में स्थित राशन दुकान का दिनांक 23.07.2025 की मध्य रात्रि में करकट हटाकर एक बंडल सिगरेट एवं काउंटर से चार हज़ार रुपये चोरी कर लेने के आरोप में लगाया गया था.

कांड के अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त पेलु सरदार उर्फ समर सिंह, उम्र 18 वर्ष, पिता स्व0 हरिपद सिंह, सा0 ऊपर पितकी, थाना नीमडीह, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार किया गया हैं, तथा उसकी निशानदेही पर चोरी किये गए 10 पैकेट सिगरेट बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.




