जमशेदपुर :जमशेदपुर के मानगो गौड़ बस्ती कृष्णानगर के रहने वाले 25 वर्षीय विशाल महतो की उलीडीह थाना क्षेत्र से शव बरामद होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार विशाल बीती रात 11 बजे सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में काम करने जाने की बात कह घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा,परिवार वालो ने रात एक बजे फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ बताया।जिसके बाद सबेरे 5 बजे थाना से सूचना आई कि विशाल का शव उलीडीह दुर्गा मंदिर के समीप एक घर के छत में पड़ा हुआ है।

जहां परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने बताया कि करेंट लगने से मौत हुई है और जांच करने की बात कही।लेकिन परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने की बात कहते हुए थाना के समीप टायर जलाकर सड़क जाम कर दी।परिजनों की मांग थी कि आखिर विशाल उस घर में पहुंचा कैसे, उसकी निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करे।जिस पर पुलिस के आश्वासन के बाद घंटों बाद जाम हटाया गया।इधर पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे घटनाक्रम के जांच में जुट गई है।




