सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने बढ़ते क्षेत्र में जलस्तर को देखते हुए सुबह 10:00 बजे से ही क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे एवं वरीय अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेते रहे। सबसे पहले जाकर गाजिया ब्राज की स्थिति का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वर्णरेखा के सहायक अभियंता रोहित कुमाण भी उपस्थित रहे। पुन: 11 बजे अपर उपायुक्त के साथ गाजियाबाद एवं नवागढ़ पंचायत भवन का निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया ।अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने लोगों को स्वयं एवं बच्चों को बाढ़ देखने से मना किया व सुरक्षित रहने को कहा।

नगर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के साथ आदित्यपुर निगम क्षेत्र में वार्ड में 34 के बाबा आश्रम के समीप बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए ततीय नागरिकों से छोड़कर हटने की हिदायत दी गई है। पुन: उपायुक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा गाजियाबाद का निरीक्षण किया गया और स्थिति का जायजा लिया गया। इसके साथ ही रघुनाथपुर विद्यालय, काण्ड्रा के परिसर में पानी जल जमाव को गम्हरिया वीडियो द्वारा पहल करते हुए नीलांचल कंपनी के सहायता से पानी निकलवाया गया। इससे पूर्व गम्हरिया वीडियो अभय कुमार द्विवेदी द्वारा प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं कुछ मुखिया से VC किया एवं बाढ़ पर चर्चा कर जानकारी लिया । प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अभय द्विवेदी ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि सभी नागरिक अतिवृष्टि को देखते हुए यथासंभव कम से कम बाहर जाएं। नदी नाले, तालाब जैसे जल से लबालब भरे होने से स्वयं एवं अपने परिवर, पड़ोस विशेषकर बच्चो को अप्रत्याशित घटना होने से बचाएँ । कच्चे मिट्टी के घर ध्वस्त होने की स्थिति की तुरन्त जानकारी मुखिया एवं BDO को दें। अपने पशु सम्पदा का ख्याल स्वयं रखें।




