जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस प्लेटिनम जुबली के अवसर पर इस वर्ष चैंबर कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कड़ी में 25 मई को लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी। वहीं आज एक समारोह के मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में चैंबर भवन पहुंचे।उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि जमशेदपुर स्वच्छता में पूरे देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसमें आप सभी लोगों का सहयोग है।

उन्होंने चैंबर की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था झारखंड राज्य में सबसे प्रभावशाली औद्योगिक मंच की संस्था है।जिसमें 2500 से अधिक सदस्य हैं। जिनमें उद्यमी, व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, अधिवक्ता आदि सम्मिलित है। जो ढाई लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और एक बड़ी कामयाबी के साथ अग्रसर है। उन्होंने चेंबर के सदस्यों को विशिष्ट कार्य करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए।




