Saraikela (संजीव मेहता) :
इस वर्ष राजस्थान का उदयपुर किला की झलक दिखेगी प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान ओल्ड एम टाइप आदित्यपुर के पंडाल में, आज नागपंचमी के मौके पर हुआ भूमिपूजन सम्पन्न हुआ. जानकारी देते हुए मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आज पवित्र श्रावण माह के नागपंचमी के मौके पर भूमि पूजन हुआ है. पंडाल की ऊंचाई 80 फ़ीट, चौड़ा 120 फ़ीट रहेगी. पंडाल का निर्माण आज से पार्वती डेकोरेटर्स पश्चिम बंगाल मिदनापुर मेचेदा के कारीगरों द्वारा शुरू हो गया है. डेकोरेटर्स के मुख्य कारीगर अशोक डे के नेतृतव में 60 कारीगर आज से निर्माण में जुट गए हैं. पूर्व विधायक ने बताया कि उनकी सोच भारतीय संस्कृति की धरोहरों को सहेजना, पुरानी गौरवशाली इतिहास को बचाना है. यह थीम इस वर्ष के पंडाल का है.

मूर्ति भी कोलकाता के बीजू दा की रहेगी और कोलकाता का मैकेनिकल लाइटिंग आकर्षण का केंद्र होगा. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष समेत कमेटी का गठन रविवार 20 जुलाई को होगा. मौके पर मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक अरबिंद सिंह, एके श्रीवास्तव के साथ भूमिपूजन में यजमान अंकुर सिंह मौजूद रहे. इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष विनायक सिंह, मनोज सिंह, चंदन सिंह, ऋतू राज सिंह, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रासाद, ऋषि मिश्रा, समरेंद्र नाथ तिवारी, शशि मिश्रा, जवाहरलाल सिंह उर्फ मामा , जगदीश नारायण चौबे, शंकर सिंह और अजय शर्मा , आदि मौजूद रहे ।
यहां 32 वर्ष से भव्य पंडाल का निर्माण कर रहा है. पंडाल के आसपास राजस्थानी संस्कृति, वेशभूषा, खानपान सभी की झलक दिखेगी.




