Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : शुक्रवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ, जिला पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारीगण और सदस्यों ने पोटका में बारिश से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत सामग्री पहुँचाई है. इस राहत सामग्री में अन्न, वस्त्र और तिरपाल शामिल हैं. यह सामग्री पोटका इकाई के महासंघ पदाधिकारियों को सौंपी गई ताकि वे जरूरतमंद लोगों तक इसे सही तरीके से वितरित कर सकें.
Advertisement
हम अखिल भारतीय धोबी महासंघ के सभी जिला एवं प्रखंड कमेटी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस नेक कार्य में तन, मन और धन से सहयोग कर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया. यह जानकारी महासंघ की पदाधिकारी महिला नेत्री शारदा देवी ने दी.
Advertisement




