जमशेदपुर :पूर्वीसिंहभूम के घाटशीला थाना पुलिस ने 20 दिन पूर्व गठित चोरी का उद्भेदन करते हुए बिहार से 2 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।घटना के बारे में प्रेस वार्ता कर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने जानकारी दी की 11 जून को घाटशीला मऊभंडार के एक दुकान से सभी मोबाइल फोन और एक टैब की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।जिसका मूल्य लगभग साढ़े 7 लाख रुपए और 25 हजार नगद थी।
जिसके लिखित आवेदन के आलोक में पुलिस ने अनुसंधान आरंभ की जिसमें यह बात सामने आई कि दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ने ही सभी लैप टॉप और टैब की चोरी कर बिहार फरार हो गए।जिसके बाद वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर एक टीम बिहार भेजा गया जिनके द्वारा पूर्णिया से दो अभियुक्तों को चोरी के सभी सामान और 25 हजार नगद के साथ गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले आई है जहां उनसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




