जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना में जनसुविधा मंच के द्वारा साकची क्षेत्र और शहर की चरमराती विधि व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। इनकी मांग थी कि बीते कुछ दिनों से चोरी,लुट,हत्या, छीनतई और गोली चालन की घटना में बढ़ोतरी हुई। शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले साकची बाजार में इस तरह की घटना घटित होने से व्यवसायियों में दहशत है,वही बाजार के फुटपाथ का अतिक्रमण हो जाने से किसी आपात स्थिति में बचाव दल के आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं बाजार में 200 परिवार वास करते है उन्हें भी आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इन सब समस्याओ पर थाना प्रभारी अनदेखी कर अवैध कारोबारियों से वसूली में लगे हुए है,थाना में दलालों का अड्डा बन गया है।जिसका जनसुविधा मंच विरोध करता है। वही प्रदर्शनकारियों ने थाना का घेराव करने के दौरान मुख्य गेट में लगे सरकारी बैनर को फाड़ दिया। जिसे लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। वही उनके प्रदर्शन को लेकर प्रभारी आनंद कुमार ने कहा कि पूर्व में दो पक्षों के द्वारा लगातार मारपीट की घटना को घटित हुई थे। जिस पर दोनों पक्षों से आरोपियों को जेल भेजा गया था। इस दौरान प्रदर्शकारियों में से कुछ लोग पैरवी करने आए थे। जिनकी सुनी नहीं गई, उसी से ग्रसित होकर मेरे विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे है।




