Advertisements
काराकाट(रोहतास) : सर्वाइकल कैंसर को लेकर काराकाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय जयश्री में काराकाट गोड़ारी सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक कौशलेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया ।
Advertisement

जिसमें सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर 9 वर्ष से 14 वर्ष के कुल 73 बच्चियों को वैक्सीन दिया गया । साथ ही सभी बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर का सर्टिफिकेट भी दिया गया । इसकी जानकारी प्रभारी डॉ कुमार ने दी । मौके पर आवासीय कस्तूरबा गांधी विद्यालय जयश्री काराकाट के वार्डेन गुड़िया पांडेय,कीशु कुमार,डाटा ऑपरेटर नागेश्वर तिवारी,एएनएम सुनीता सिंह,पिंकी कुमारी,शोभा कुमारी अन्य लोग मौजूद थे ।
Advertisement




