जमशेदपुर: टाटानगर डाकघर में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन की करने के मामले को मंत्रालय ने गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को निलंबित कर दिया है। मंत्री के आदेश पर डाक विभाग ने कठोर कदम उठाते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया, जबकि एक अन्य को सेवा से हटा दिया गया। यह कदम घटना के सार्वजनिक होने और संचार मंत्रालय की तत्परता के बाद उठाया गया।

जांच अधिकारी परीक्षित सेठ ने वरीय अधीक्षक परमानंद कुमार के आदेश पर मामले की पड़ताल की। दोषी पाए जाने पर नितेश कुमार (एलएसजी सहायक), अमित कुमार ठाकुर (ओवरसियर) और जितेन्द्र कुमार (नाइट गार्ड) पर तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही सूरज कुमार साहू (जीडीएस बीपीएम) को कार्यमुक्त कर दिया गया। यह मामला 3 मई 2025 की रात सामने आया था, जब कर्मचारियों को परिसर में मद्यपान करते हुए देखा गया। यह कदम घटना के सार्वजनिक होने और संचार मंत्रालय की तत्परता के बाद उठाया गया मंत्रालय ने इसे सेवा आचार संहिता का घोर उल्लंघन माना और भविष्य में ऐसे मामलों पर कठोर नीति अपनाने की बात दोहराई है।




