सरायकेला खरसावां : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बीती रात हुए चोरी की घटना को खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने 24 घंटे में मामले का उद्वेदन कर लिया है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर में पेंट कारोबारी के घर से लाखों की चोरी के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है l चोरी के इस मामले में पेंट कारोबारी गौतम चैटर्जी का दूर का रिश्तेदार बप्पा चटर्जी ने इस घटना को अंजाम दिया था l आरोपी बोकारो में किसी रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ था। जहा से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। रिश्तेदार के घर पर रखे 6.43 लाख रुपए पुलिस ने बरामद कर लिया है l जबकि 3.50 लाख रुपए और जेवरात गौतम चटर्जी के घर पर ही रखा हुआ था। जिसे बरामद किया गया l वहीं आरोपी ने 57 हजार रुपए खर्च कर दिए है। प्रेस वार्ता में जिले के एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने यह जानकारी दी l एसपी ने बताया कि पुरुलिया का रहने वाला बप्पा चटर्जी को जैसे ही ये पता चला कि गौतम चैटर्जी का पूरा परिवार दुर्गा पूजा मनाने पुरुलिया गया है। उसने यहां आकर घर का ताला तोड़कर चोरी कर लिया, और अपने रिश्तेदार के घर बोकारो के पिण्ड्रजोर में जाकर छुप गया । पुलिस ने तकनीक सेल की मदद से मोबाइल का लोकेशन लेकर बोकारो से उन्हे गिरफ्तार कर लिया है, और चोरी किए गए रुपए को भी बरामद कर लिया है l बता दे कि यह घटना गम्हरिया स्टेशन के समीप आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर में हुई थी। जहां से पेंट कारोबारी गौतम चैटर्जी के घर से 7-8 लाख रुपए के गहने और 10.50 लाख रुपए की चोरी की प्रथिमिकी दर्ज कराई गई थी।

July 24, 2026 4: 31 am
Breaking
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
- मानगो जाम के कारण एम्बुलेंस में हुए प्रसव मामले में एनएचआरसी हुआ सख्त:,झारखंड मुख्य सचिव को दीं नोटिस
- जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन.
- उपायुक्त राजीव रंजन ने पटमदा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, विकास कार्यों से जुड़ी व्यवस्थाओं की ली जानकारी
- Project Milap (CEIR Portal): तीन खोए मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को सौंपे गए
- कुलूपटांगा मैदान के पास तीन बाइक चोर को थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने तीन मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार





