Advertisements
जमशेदपुर : भारतीय डाक विभाग ने छात्रों के लिए विशेष मेल उत्पाद शुरू की है,यह उत्पाद 1 मई से पूरे देश भर के पोस्ट ऑफिस से आरंभ हो गई है।यह उत्पाद ज्ञान पोस्ट के नाम से आरंभ की गई है जिसका फायदा छात्रों को काफी होगा,जिसमें छात्र एक शहर से दूसरे शहर में पुस्तके काफी कम शुल्क में भेज सकेंगे,इसके लिए न्यूनतम 20 रुपए में 300 ग्राम और अधिकतम 100 रुपए में 5 किलो वजनी पुस्तके पोस्ट कर पाएंगे।
Advertisement

यह जानकारी वरीय अधीक्षक डाक परमानंद कुमार ने पत्रकारों की दी,उन्होंने यह भी बताया की इस पोस्ट में ऑन लाइन ट्रैकिंग सेवा अपनी पुस्तकों को ट्रैक और ट्रेस कर सकेंगे इसके अलावा भेजे गए पुस्तकों की तय मानक से तहत इंश्योरेंस भी करा सकेंगे।इस नई सेवा से अज़के छात्रों को डाक घर के प्रति विश्वास और रुझान बढ़ेगा।
Advertisement




