जमशेदपुर : जमशेदपुर थाना अंतर्गत बागुनहातु चौक में एक बड़ी घटना घट गई ।जब एक इंडिका कार अनियंत्रित होकर पहले चार राहगीरों को चपेट में लिया उसके बाद भागने क्रम में दो गुमटियों में गाड़ी घुसा दी, जिसके बाद क्षेत्र में अफरातफरी मची गई और लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए घटना में पहुंची पुलिस का भी विरोध कर दिया।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि एक इंडिका कार काफी तेज रफ्तार से सिद्धगोरा से बागुनहातु की ओर आ रही थी जैसे ही बागुनहातु काली मंदिर चौक पर पहुंची वह कार सड़क से गुजर है तीन-चार लोगों को चपेट में ले लिया हो हल्ला होने पर स्थानीय लोग जुटे और कार को पकड़ने की कोशिश की इसी बीच कार चालक ने आगे ना जाकर पीछे कैबर भागने का प्रयास किया और चौक में स्थित दो दुकानों में गाड़ी घुसा दी। अब क्या था देखते ही देखते दुकानदार और क्षेत्रवासी जुट गए और जमकर हंगामा किया। हंगामा को देखते हुए सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस कियूआर्टी टीम के साथ पहुंच गई और मामला को संभालने का प्रयास किया, लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं थे और नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इधर कार चालक के प्रतिनिधि भी पहुंचे और नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन देने लगे। लेकिन लोगों कहना था अक्सर इस क्षेत्र में चार चक्का वाहन काफी तेजी से दौड़ती है और घटना घटने के बाद दबंगता दिखाने लगते हैं। इसलिए पूर्ण रूप से जब तक कार्रवाई नहीं होगी दुर्घटनाग्रस्त कार को ले जाने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल काफी मशकत के बाद कार को थाना ले जाया गया। इधर थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने भी कहा कि घटना घटित हुई है और उसे पर कार को बरामद करते हुए और कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है जल्द ही घटना से संबंधित जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।




