जमशेदपुर : ईस्ट प्लांट बस्ती वर्मा माइंस टी टी एस के सामने नौ कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के साथ श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। इस क्षेत्र में इतने बड़े यज्ञ का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 29 मार्च को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा और 5 अप्रैल तक चलेगा। 5 अप्रैल को यहां पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की श्रीपाद सेवक तपो मूर्ति संत श्री सुंदर राज त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च को स्वामी श्री सुंदर राज त्रिदंडी जी स्वामी का आगमन हो रहा है। 25 मार्च से स्वामी जी कुटिया में विराजमान हो जाएंगे। यज्ञ का नेतृत्व कर रहे यज्ञाचार्य मनमोहन चौबे जी के द्वारा यह जानकारी दी गई। बस्ती वासी पूरे जोर-जोर से यज्ञ की तैयारी में लगे हैं। यज्ञ का उद्देश्य समाज में शांति और उन्नति को बढ़ाना रहता है। यज्ञ में महिलाओं की भी हिस्सेदारी पूर्ण रूप से दिख रही है महिलाएं भी इस यज्ञ की साझेदारी में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।




