रांची : झारखंड में आए दिन कहीं ना कहीं नक्सलियों की हमला हो रही है। नक्सली वारदात को अंजाम दे रहे हैं। झारखंड को दहलाने की बड़ी साजिश रची गई थी। जिसे झारखंड पुलिस के जांबाज पुलिस पदाधिकारीयो ने विफल करते हुए नाकाम कर गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में यह घटना षड्यंत्र कर नक्सलियों द्वारा करने का प्रयास किया गया। जिसे नाकाम कर दिया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट के भैरोढाव में छापामारी कर चार आदिवासी युवकों को देशी कट्टा, जिंदा गोली, जिंदा बम, डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी के साथ धर दबोचा है। पकड़ाए युवकों से पूछताछ के दौरान जो जानकारी मिली है।उससे हड़कंप और सनसनी मच गया है। पकड़ाए युवक असम के कोकराझार के निवासी हैं। जिन्होंने म्यांमार में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली।जो नेशनल आदिवासी डेमोक्रेटिक फोर्स (NADF) के सदस्य बताए जा रहे हैं। जो राज्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। पूरे मामले के खुलासा करते हुए,एसपी नौशाद आलम ने प्रेस वार्ता में कहा कि शनिवार रात सूचना मिली कि बरहेट के भैरोढाव में असम के कुछ अपराधी जुटे हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर एक घर की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में मौके से चार युवकों सोचिल हेम्ब्रम (18), माइकल मरांडी ,सुनिराम मुर्मू (25) व बादल हांसदा (24) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, दो बम, दो खुखरी, एक डेटोनेटर, एनएडीएफ का स्टाम्प, सिम कार्ड, लालू भगत से 25 लाख रंगदारी मांगने के लिए एनएडीएफ के लेटरपैड पर लिखा पत्र और ब्लैंक लेटरपैड मिला है। इतना ही नहीं इनके पास से वॉकी टॉकी और उसका चार्जर भी मिला है। एसपी ने बताया कि चारों पर आर्म्स एक्ट व विस्फोटक अधिनियम के तहत बरहेट थाना में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ की जा रही है ,कई और अहम सुराग मिलने की संभावना है।पूछताछ में यह भी पता चला कि ये असम के उग्रवादी संगठन NADF के सदस्य हैं। इस पूरे मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस रिमांड पर लेकर और अधिक जानकारी के लिए पूछताछ करेगी।

May 15, 2026 4: 57 pm
Breaking
- चाय नाश्ता का होटल चलाने वाले की बेटी ने सीबीएसई 12वीं मे बनी सिटी टॉपर, जमशेदपुर सहित गोड़ समाज मे खुशी का माहौल
- पत्रकारों की बोलती कलम, समाज में हमारी जिम्मेदारियां
- जमशेदपुर से वाराणसी सफर अब होगा और आरामदायक
- अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश
- रेलवे गुमटी के तड़ित चालक और कॉपर चोरी के 2 आरोपी चोरी के माल के साथ धराया, गया जेल
- बिहार आई बैंक ट्रस्ट का नाम बदलकर जल्द “झारखंड आई बैंक” करने का निर्देश दिया राज्यपाल ने
- उत्कल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जून में रहेंगी रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, मई में मेमू और इतवारी एक्सप्रेस का परिचालन भी रहेगा ठप
- डीजल पेट्रोल को लेकर मची अफरा तफरी पंपों पर लगी, लंबी कतारें प्रशासन से सुरक्षा की मांग



