संझौली संवाददाता(रोहतास): स्थानीय थाना परिसर में बुधवार की बीडीओ प्रभा कुमार, सीओ किशोर पासवान, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जूटे जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, डीजे संचालक व अन्य लोगों से आगामी पर्व होली, रमजान व रामनवमी पर्व को लेकर चर्चा किया गया। वहीं अधिकारियों ने कहा कि होली पर्व को लेकर डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। होली के दिन जूलूस के दौरान कोई भी अश्लील गाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं जूलूस निकालने वाले लोगों लाइसेंस लेना होगा। होलिका दहन वाले जगहों पर हुड़दंग करने वाले को बख्सा नहीं जायेगा।

आप सभी इस अगामी पर्व को शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए। होली के दौरान असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आये जनप्रतिनिधि से क्षेत्र के बारे में चर्चा की, और महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मौके पर मौके पर एसआई भूपेंद्र सिंह, अशोक कुमार, सुकन्या कुमारी, एएसआई सुभाष सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य रविन्द्र सिंह, सरपंच सुनील कुमार, पूर्व सरपंच बांके बिहारी राम, पूर्व उपप्रमुख प्रतिनिधि वरुण सिंह, समाजसेवी लव मिश्रा, श्री भगवान सिंह, नंद कुमार, सिंह, अनिल सिंह सहित डीजे संचालक व अन्य कई लोग मौजूद थे।




