जमशेदपुर : महिलाओं के आत्मनिर्भर एवं सशक्तिकरण को लेकर कार्य करने वाले सामाजिक संस्था मुक्तिधाम फाउंडेशन की ओर से होली मिलन समारोह बिरसानगर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई,जिसमें संस्था से जुड़े काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सदस्य एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी वहीं होली के गीतों पर जमकर थिरके इस मौके पर संस्था के फाउंडर करुणा भगत ने कहा कि यह संस्था 4 वर्षों से कार्य कर रही है जिसमें महिलाओं को उत्थान करना है इसका मुख्य उद्देश्य है, जिसे लेकर ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनाने के सभी कार्य किए जाते हैं, साथ ही सरकार की योजनाओं को भी इन तक पहुंचाने का पहल की जाती है।

वही अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि सुदूर इलाकों में सरकार की योजनाओं को साक्षरता के माध्यम से उन तक पहुंचाने का इस संस्था का लक्ष्य है ताकि महिलाओं का सम्मान और उन्हें आत्म बल मिल सके। वही प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर झुंपा सोरेन ने इस मिलन समारोह को लेकर कहां की रंगों को त्यौहार में सभी खुश रहे भेदभाव को दूर कर एक दूसरे का सम्मान करें यही उनकी कामना है।




