रांची: रांची के सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रो में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान अवर उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया। दुर्गा पूजा को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है । इसी अभियान के कड़ी में सहायक आयुक्त उत्पाद रांची अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशाअनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान उत्पाद अवर निरीक्षक निर्भय सिन्हा के द्वारा चलाते हुए 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है । 790 किलो जावा महुआ भी बरामद किया गया है। साथ ही ड्रम भी जप्त किया गया है। 54 लीटर अवैध चुलाई शराब को बरामद करते हुए अभियोजन के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रांची जिले के ओर मांझी थाना के कुरूम, जुलाई,उकरी चाय बगान आदि क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाते हुए अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

July 26, 2026 12: 56 pm
Breaking
- जुगसलाई मे मंदिर के समीप शराब दुकान खोलने का हिन्दू संगठनों ने किया विरोध, पुलिस पहुँच कर कराया मामला शांत.
- पूर्व एसपी ने शिकायतों के बाद हटाया, नए एसपी ने फिर वही कर दी पोस्टिंग! जनता पूछ रही—क्या इनके बिना आदित्यपुर थाना नहीं चलेगा? वही डीजीपी ने गंभीरता से लेते हुए, दिखवाने की बातें कहीं
- जुगसलाई क्षेत्र में मंदिर के ठीक सामने शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में आज जमशेदपुर टाइगर क्लब के अध्यक्ष आजाद गिरी एवं उनकी टीम ने धरना-प्रदर्शन किया।
- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न, संगठन विस्तार और समाज कल्याण पर बनी रणनीति
- भाषा की शालीनता से झलकते आपके व्यक्तित्व के विचार।
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।





