Advertisements
धनबाद : झारखंड के कोयलांचल धनबाद से आए दिन झड़प धोखाधड़ी के मामले आते रहते हैं। डेढ़ करोड़ के धोखाधड़ी के आरोप में
प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। बिहार के अररिया जिला के जोगबनी पुलिस ने सहयोगी नगर सेक्टर 3 में रहने वाले प्रमोद सिंह को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया।प्रमोद के खिलाफ अररिया कोर्ट से वारंट निर्गत था। जोगबनी पुलिस सोमवार को धनबाद पहुंची। सरायढेला पुलिस के सहयोग से देर रात प्रमोद सिंह को सहयोगी नगर स्थित आवास पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को साथ लेकर अररिया चली गई। इसके पूर्व 14 अगस्त को भी प्रमोद के आवास पर बिहार पुलिस ने छापेमारी की थी, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। जोगबनी थाना में दी शिकायत में अभिनव ने कहा कि प्रमोद सिंह ने कोयला कारोबार करने का ऑफर दिया था।
Advertisement
Advertisement




