सरायकेला : सरायकेला खरसावां पुलिस जिला प्रशासन दुर्गा पूजा पर्व को लेकर जिला स्तर से लेकर स्थानीय एवं प्रखंड स्तर तक दुर्गा पूजा कमेटियों, सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए तैयारीयो की समीक्षा कर रही है । सरायकेला-खरसावां जिले पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर जिले के पुलिस इन दिनों विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड पर रहते हुए सक्रिय है। दुर्गा पूजा पर्व को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने अपने कार्यालय में बातचीत के दौरान बताया कि तीसरी आंखों से भी, होगी निगरानी, बाइकर्स गैंग ,मनचले, पंडालों एवं सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के साथ-साथ, चौक चौराहे सहित पंडालों में भी वर्दी और सिविल ड्रेस में पुरुष और महिला पदाधिकारी तैनात रहेंगे। जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि हर हाल में विधि व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। सभी वारंटीओं को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने एवं अपराधियों पर नकेल कसने का सख्त निर्देश दिया गया है।पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा बातचीत के दौरान बताया कि आम जनता की सुरक्षा और शांति कायम रखना ही हमारा लक्ष्य है। दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रों में पेट्रोलिंग गस्ती बढ़ा दी गई है। पूजा के दौरान सभी पंडालो एवं सभी चौक चौराहे पर पुलिस जवान और पदाधिकारी वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे। बाइकर्स गैंग एवं असामाजिक तत्वो तथा मनचलों पर भी हमारी टीम के साथ-साथ तीसरी आंखों से भी निगरानी और निगाहें रहेगी । विधि व्यवस्था बनाए रखने में सभी आम जनता की सहभागिता जरूरी है। कहीं भी गलती होता देख तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, सहयोग करें lउक्त बातें सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सहयोग कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए।वही पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता से अच्छे से व्यवहार करें ।आम जनता सूचना दे,सूचनाओं पर हर हाल में करवाई होगी ,और नाम पता गुप्त रहेंगे।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम जनता की उम्मीद और भरोसे पर सदैव खरा उतरने के लिए प्रयासरत हैं ,और उनकी उम्मीदों और भरोसे को कायम रखेंगे । दुर्गा पूजा में छपे छपे पर निगरानी पदाधिकारी जवानों के साथ तीसरी आंखों से भी रहेगी।

July 24, 2026 5: 00 pm
Breaking
- डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
- डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों के डूबने से मची सनसनी, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी.
- आदित्यपुर के मेडिट्रीना हॉस्पिटल के आईसीयू में लगी आग, लाखों की क्षति, कोई हताहत नहीं, अग्निशमन विभाग की वाहन पहुंचकर आग पर पाया काबू.
- गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : लापता युवक हत्याकांड का खुलासा, टुंडी जंगल से नर कंकाल हुआ बरामद।
- आईडीटीआर जमशेदपुर में स्पार्क मिंडा का कैंपस ड्राइव, 50 छात्र-छात्राओं का चयन।
- राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है संगठित समाज : पंडित अरुण शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का देशव्यापी संगठन विस्तार अभियान तेज, सेवा, एकता और संस्कार को बताया भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति
- मानगो जाम के कारण एम्बुलेंस में हुए प्रसव मामले में एनएचआरसी हुआ सख्त:,झारखंड मुख्य सचिव को दीं नोटिस





