सरायकेला (संजीव मेहता) : इंडो मैक एक्सपो उद्यमियों के लिए वरदान है. यह उनके बिजनेस में अमृत के समान है. उक्त बातें सरायकेला डीसी रवि शंकर शुक्ला ने आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर में आयोजित 3 दिवसीय बी टू बी (बिजनेस टू बिजनेस) एक्सपो के आयोजन में मीडियाकर्मियों से कहा. बता दें कि आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में गुरुवार से इंडोमैक बिजनेस सौल्युशन्स द्वारा छठा तीन दिवसीय बी 2 बी इंडस्ट्रीयल मशीनरी एंड इंजिनियरींग एक्सपो (इंडोमैक जमशेदपुर) का शुभारम्भ हुआ है. जिसके उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि सरायकेला के डीसी रवि शंकर शुक्ला मौजूद थे. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन के उपरांत एसिया के उद्यमियों संग एक्सपो में लगे 150 विभिन्न कंपनियों के स्टालों का निरीक्षण किया और उनके प्रोपराइटर से उनके तकनीकी उत्पादों के बारे में जाना. उनके साथ सरायकेला खरसावाँ के असिस्टेंट मजिस्टेट सह असिस्टेंट क्लक्टर कुमार रजत एवं सम्मानित अतिथि के रूप में जियाडा आदित्यपुर के रिजनल डायरेक्टर प्रेम रंजन के साथ आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक, एस एन ठाकुर, एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल भी मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से उक्त एक्सपो का उद्घाटन किया. रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि चूंकि आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया देश का एक महत्वपूर्ण एवं एशिया का सबसे बड़ा लघु औद्योगिक क्षेत्र है जहाँ बड़ी संख्या में छोटे, मझौले एवं बड़े उद्योग स्थापित हैं. इस इंडस्ट्रियल एक्सपो के आयोजन से देश-विदेश में इंडस्ट्री के क्षेत्र में नवीनतम बदलाव एवं नये-नये तकनीक से यहां के उद्योगपति रूबरू होंगे एवं टेक्नीकल जानकारी से एक दूसरे से अवगत होंगे. साथ ही जियाडा आदित्यपुर के रिजनल डायरेक्टर प्रेम रंजन, एस एन ठाकुर एवं इंदर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इंडोमैक एक्सपो का आयोजन पिछले छह वर्षों से यहां हो रहा है. जिसमें हम सभी सहयोगी के रूप में रहते हैं. इस तरह के आयोजन की समय-समय पर और अधिक आयोजन की आवश्यकता है. एसिया अध्यक्ष ने कहा कि हम यथासंभव इस तरह के आयोजनकर्ताओं को हर संभव मदद करेंगे ताकि यहां के उद्योगों का और अधिक विकास हो सके एवं तकनीकी रूप से न केवल जमशेदपुर बल्कि झारखंड के सभी उद्योगपति इसका लाभ उठा सकें. उक्त उद्घाटन के अवसर पर इंडएक्सपो के निदेशकों ने कहा कि इस एक्सपो में देशभर से करीब 20000 विजिटरों के आने की संभावना है एवं करीब 700 करोड़ से भी अधिक के व्यवसाय की आशा है. यह एक्सपो शहर के सभी लघु एवं मध्यम उद्योगो के लिये अनेक अवसर प्रदान करेगा. इस इंडोमैक एक्सपो में विजिटर्स के रूप में मितुतोयो, साउथ एसिया, गेल गैस, कोयेके कटिंग और वेल्डिंग, जइस इंडिया, पेनासोनिक कलेक्ट, पाठक मशीन टुल्स, प्रकाश स्टील, पाठक इंडस्ट्रीज़, मिशुमी इंडिया, एस्कॉर्ट् कुबोता, यस टेक्नों, एड़ी दुर्गा स्टील टाटा ब्लू स्कोप, सिएट टायर, मेगाथार्म, लेसर टेक्नोलॉजीज, सिंफोनी, ट्रूकट, प्रिसिशन जैसी कई अन्य कम्पनियों द्वारा अपने प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित किया जा रहा है.

उक्त एक्सपो में उपकरणो एवं अन्य उपकरणो के बारे में विस्तृत जानकारी तथा इन प्रोडक्ट्स को रूबरू देखने व समझने का मौका मिलेगा. यहां पर उन उपकरणों की बुकिंग पर डिस्काउंट भी दिया जायेगा, जिसका लाभ विजिटर्स एवं उद्योगपति उठा सकते हैं. आदित्यपुर एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में सारे देश में अपनी पहचान बना चुका है, एवं यहां पर मध्यम एवं बडे उद्योगो के लिये अपार संभावनाऐं है. इंडोमैक जमशेदपुर शहर की औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा. इंडस्ट्रीयल व इंजीनियरिंग एक्सपो में देश विदेश की 150 से भी अधिक नामी कंपनियां अपने प्रोडक्टस एवं सर्विसेस का प्रदर्शन कर रही है. इस एक्सपों के आयोजन से जमशेदपुर शहर में एक जगह ही उद्योगों की आवश्यकता के लिए अनेक मशीने एवं टेक्नोलॉजी मिल सकेगी. इस एक्सपो में सभी विजिटर्स के लिये प्रवेश निःशुल्क रखी गयी है. एक्सपो को विजिट करने का समय 11 बजे से शाम 7 बजे तक का रहेगा. इन्डोमैक बिज़नेस सोलूशन्स द्वारा भारत के अन्य शहरों में भी इंडोमैक इंडस्ट्रियल एक्सपो का आयोजन किया जाने वाला है.




